शिवपुरी में वायरल फीवर फैला, रोज 1200 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे

शिवपुरी: जिले में मौसम बदलने से इन दिनों जिला अस्पताल से लेकर मेडिकल कॉलेज में वायरल फीवर, डायरिया व दमा के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालात यह हैं कि दोनों जगह हर रोज एक हजार से लेकर 1200 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। दोनों जगह पर 100 से लेकर 150 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए भर्ती तक करना पड़ रहा है।

पिछले 10 दिन से बारिश बंद होने से मौसम में एकदम बदलाव आ गया है। तेज उमस व गर्मी के कारण लोग बीमार होने लगे हैं। सबसे अधिक मरीज उल्टी, दस्त व बुखार के हैं। इनमें से वायरल बुखार लोगों को काफी परेशान कर रहा है। यह बुखार सही होने में 5 से 7 दिन का समय ले रहा है। इस वायरल बुखार से पीड़ित लोगों का कहना है कि इससे पूरा शरीर टूट जाता है और सांस लेने तक में परेशानी आने लगती है।

लोगों ने बताया कि शुरूआत के दो दिन तक दवाई खाने के बाद भी आराम नहीं मिलता। लगातार दवाई खाने से ही थोड़ी राहत मिलती है। इसके अलावा जिन मरीजों को लगातार उल्टी व दस्त की शिकायत आती है, उनको अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। हर दिन 100 से लेकर 150 लोगों को मेडिकल वार्ड में भर्ती करना पड़ रहा है।

Next Post

अब राजमाता माधवी राजे सिंधिया के नाम पर होगा जिला अस्पताल

Fri Sep 19 , 2025
शिवपुरी: जिला पंचायत की साधारण सभा जिला पंचायत प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। सबसे प्रमुख निर्णय के तहत अब जिला अस्पताल का नाम राजमाता माधवी राजे सिंधिया के नाम पर रखा […]

You May Like