तेंदुए का क्षत-विक्षत मिला शव,वन विभाग को आपसी संघर्ष से मौत की आशंका

उमरिया। बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर(बफ़र) परिक्षेत्र के रायपुर बीट अंतर्गत कक्ष क्र.पी एफ 171 के झरिया हर क्षेत्र मे एक तेंदुए का क्षत विक्षत अवस्था मे शव मिला है। बताया जाता है कि जंगल में गश्त के दौरान एक तेंदुए का क्षत-विक्षत शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अधिकारियों की टीम और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मौके पर पहुंची टीम ने जांच के दौरान तेंदुए के नाखून और दांत सुरक्षित पाए, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में डॉग स्क्वाड की मदद से सघन तलाशी भी कराई गई।

प्रारंभिक जांच में तेंदुए की मौत का कारण आपसी संघर्ष बताया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम ने मौके पर ही तेंदुए का पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद विधिवत शवदाह कर दिया गया।क्षेत्र संचालक डॉ अनुपम सहाय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार तेंदुए का शवदाह कर दिया गया है। धमोखर बफर परिक्षेत्र की टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Next Post

ईसाई मिशनरी स्कूल की प्राचार्या के खिलाफ चलेगा मुकदमा

Fri Mar 13 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने एक मामले में कहा कि धर्म परिवर्तन के लिए किसी पर भी दबाव बनाना एक गंभीर अपराध है। इस मत के साथ जस्टिस विनय सराफ की एकलपीठ ने खजुराहो के एक मिशनरी स्कूल की प्राचार्य पर लगे धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोपों के खिलाफ दर्ज […]

You May Like

Play sound