खेतों में छिपाकर उगाया गया 3.12 क्विंटल गांजा जब्त

नीमच :जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के निर्देश पर उज्जैन जोन, रतलाम रेंज और नीमच पुलिस के संयुक्त नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना कुकडेश्वर, मनासा और रामपुरा पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर आमद-रगसपुरिया (अमरगढ़) रोड स्थित एक खेत में दबिश दी।

यहां गेहूं और रायड़े की फसल की आड़ में अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही थी। पुलिस ने मौके से करीब 10 हजार हरे गांजे के पौधे जब्त किए, जिनका वजन 3 क्विंटल 12 किलो है और अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। मामले में भूमि स्वामी की जानकारी राजस्व विभाग से जुटाई जा रही है।

Next Post

अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार, स्कूटी भी जब्त

Tue Dec 23 , 2025
इंदौर: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खजराना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अल्प्राजोलम टैबलेट की तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 590 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट और एक एक्टिवा स्कूटी जब्त की गई है। जब्त मशरूका […]

You May Like