
उज्जैन। 17 अगस्त को नागपंचमी पर्व पर महाकाल व नागचंद्रेश्वर महादेव के दर्शन दो अलग-अलग मार्गों से कराए जाएंगे। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बुधवार को इन मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्था के निर्देश दिए।
नागपंचमी वाले दिन श्रावण मास की तृतीय सवारी, तृतीय श्रावण सोमवार एक साथ होने के कारण लाखों श्रद्धालुओं के उमडऩे की संभावना है। नागचंद्रेश्वर के लिए श्रद्धालु कर्कराज पार्किंग द्वार से भील समाज धर्मशाला, गोंड मोहल्ला, चारधाम, हरसिद्धि चौराहा, बड़ा गणेश से द्वार क्रमांक – 4 से मंदिर में जाएंगे। शीघ्र दर्शन टिकट वाले श्रद्धालु हरसिद्धि पाल, बड़ा गणेश से द्वार क्रमांक-5 से प्रवेश करेंगे। महाकाल मंदिर में सामान्य श्रद्धालु का प्रवेश त्रिवेणी संग्रहालय स्थित त्रिवेणी प्रवेश द्वार से रहेगा। जबकि शीघ्र दर्शन की टिकट वाले नीलकंठ द्वार से जाएंगे। निर्गम प्रीपेड बूथ से 24 खंभा मार्ग से रहेगा।
इधर कांग्रेस के वरिष्ठ राहुल गांधी सितंबर में उज्जैन आकर महाकाल दर्शन कर कांग्रेस की बैठक ले सकते हैं। उनके इस प्रस्तावित दौरे की कांग्रेस में चर्चा बनी हुई है। वे उज्जैन संभाग के उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे, जिनकी नियुक्ति संगठन सृजन के माध्यम से हुई है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश परमार का इस बारे में कहना है अभी राहुल जी का अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया है। पार्टी को जैसे ही कार्यक्रम मिलेगा तैयारियां करेंगे।
