86 लीटर अवैध शराब जब्त, भीलवाड़ा का तस्कर गिरफ्तार 

सिंगोली। पुलिस की सतर्कता और चुस्ती ने एक बार फिर शराब माफियाओं के इरादों को ध्वस्त कर दिया! वैवाहिक सीजन में जहां एक ओर बाजारों में रौनक बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर शराब तस्कर भी अपने गोरखधंधे को अंजाम देने में जुटे थे। लेकिन सिंगोली पुलिस की तेज़ नजरों ने इस बार एक शातिर शराब तस्कर को रंगे हाथों धर दबोचा।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया तथा एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीली वस्तुओं की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक भुरालाल भाबर के नेतृत्व में सिंगोली पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान से महिंद्रा थार (क्रमांक आरजे 08 यूए 4633) में भारी मात्रा में शराब भरकर मध्यप्रदेश की ओर लाई जा रही है। इस पर पुलिस ने माला देवी मंदिर के पास नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोका।

तलाशी के दौरान वाहन से 10 पेटी देशी प्लेन शराब बरामद की गई, जिसमें कुल 480 क्वार्टर (प्रत्येक 180 एमएल) यानी लगभग 86.04 लीटर अवैध शराब पाई गई। वाहन चालक ने अपना नाम सोमेंद्र सिंह पिता रघुराज सिंह शक्तावत (उम्र 29 वर्ष), निवासी माल का खेड़ा, तहसील मांडलगढ़, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) बताया।

सिंगोली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

इस उत्कृष्ट कार्यवाही में थाना प्रभारी भुरालाल भाबर व उनकी टीम की भूमिका सराहनीय रही। सिंगोली पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबारियों में हडक़ंप मचा हुआ है।

Next Post

कलेक्टर मैहर ने असामयिक वर्षा से हुई फसल क्षति का किया निरीक्षण

Sun Nov 2 , 2025
सतना। कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने रविवार को अमरपाटन क्षेत्र में बर्रेह, पड़हा, और इटमा कोठार आदि गावों में असामयिक वर्षा से हुई फसल क्षति का निरीक्षण किया। इसके अलावा कलेक्टर रानी बाटड ने ग्राम तिलौरा, बरहिया में पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया। कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने सभी राजस्व […]

You May Like