
सतना। कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने रविवार को अमरपाटन क्षेत्र में बर्रेह, पड़हा, और इटमा कोठार आदि गावों में असामयिक वर्षा से हुई फसल क्षति का निरीक्षण किया। इसके अलावा कलेक्टर रानी बाटड ने ग्राम तिलौरा, बरहिया में पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया। कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि असामयिक बारिश सूचना पर राजस्व अधिकारी तत्काल अपने क्षेत्र में पहुंचे और फसल नुकसानी का सर्वे करें। इस अवसर पर अमरपाटन एसडीएम डॉ. आरती सिंह सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
