भाजपा पार्षद का शराब पीते वीडियो वायरल, पार्षद ने बताया एआई का खेल, थाने में शिकायत

जबलपुर: जबलपुर शहर के सुभाष चंद्र वार्ड से भाजपा पार्षद महेश सिंह राजपूत का एक कथित शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हड़कंप मच गया है। वहीं पार्षद ने सोमवार को अधारताल थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दर्ज कर साइबर जांच और फर्जी वीडियो वायरल करने वाले पर कार्यवाही की मांग की है‌ उनका दावा है कि वीडियो फर्जी है जो एआई के जरिए बनाया गया है।

जानकारी अनुसार सुभाष चंद्र वार्ड के भाजपा पार्षद महेश सिंह राजपूत का एक कथित शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे साथियों संग बीयर की बोतल के पास बैठे दिख रहे हैं। वीडियो में भाजपा पार्षद अपने कुछ करीबियों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं बल्कि जहां टेबल पर बीयर की बोतलें रखी हैं और वे शराब पीते भी दिखाई दे रहे हैं।वीडियो सामने आते ही भाजपा पार्षद ने इसे पूरी तरह फर्जी करार दिया है। पार्षद का कहना है कि यह वीडियो एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर बनाया गया हैं यहाँ तक कि वीडियो में दिख रही टी-शर्ट भी उनकी नहीं है। फिलहाल मामले की शिकायत अधारताल थाने कर दी गई है

Next Post

पिकअप- कार से ढुल रही शराब पकड़ाई

Tue May 26 , 2026
जबलपुर: पनागर एवं पाटन पुलिस की अलग-अलग टीम द्वारा पिकअप एवं अल्टो कार से ढुल रही 6 हजार 850 पाव देशी शराब जप्त की है। साथ ही अवैध शराब के कारोबार में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।पनागर टीआई विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि कुशनेर तिराहा में दबिश […]

You May Like