पिकअप- कार से ढुल रही शराब पकड़ाई

जबलपुर: पनागर एवं पाटन पुलिस की अलग-अलग टीम द्वारा पिकअप एवं अल्टो कार से ढुल रही 6 हजार 850 पाव देशी शराब जप्त की है। साथ ही अवैध शराब के कारोबार में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।पनागर टीआई विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि कुशनेर तिराहा में दबिश दी गई जहां कटनी तरफ से पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड के 4108 आते दिखी रोकने का प्रयास किया, चालक द्वारा वाहन नहीं रोका गया, पिकअप का पीछा किया गया पिकअप का चालक बघेली मोड़ एन एच 30 जबलपुर कटनी रोड पर पिकअप घुमाकर खड़ी किया। चालक अपने एक अन्य साथी के साथ भाग गया।

पिकअप की त्रिपाल खोलकर चौक करने पर पीछे के डाला में 128 कार्टून में देशी शराब के कुल 6 हजार 400 पाव कुल कीमती लगभग 6 लाख 7 हजार 300 रूपये के रखे मिले। आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार पाटन थाना प्रभारी गोपिन्द्र सिंह ने बताया कि पाटन मनकेड़ी रोड़ चौधरी मोहल्ला पाटन आरा मशीन के सामने दबिश दी गई पाटन तरफ से ग्रे रंग की अल्टो कार क्रमांक एमपी 20 जेड एक्स 4178 आती दिखी जिसे रोकने का प्रयास किया लेकिन कार चालक नहीं रूका जिसका पीछा किया तभी कार से तीन लड़के उतरकर झाड़ियों में भागने में सफल हो गये कार चालक जितेन्द्र जैन 30 वर्ष निवासी कछार गांव थाना ढीमरखेड़ा जिला कटनी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर कार से उतरकर भागने वालों के नाम चक्की ठाकुर निवासी गोसलपुर, सत्तू एवं बंटा उर्फ शिवम तिवारी दोनों निवासी कुंसरी थाना ढीमरखेड़ा जिला कटनी बताया, तलाशी लेने पर कार की डिक्की में 9 कार्टून में कुल 450 पाव देशी शराब कीमती लगभग 45 हजार रूपये के रखे मिले, आरोपी कार चालक जितेन्द्र ने उक्त शराब अपने साथी चिक्की, सत्तू और बंटा उर्फ शिवम तिवारी के साथ मिलकर परिवहन करना बताया।

Next Post

चाकूबाजी की घटनाओं में 17 प्रतिशत की गिरावट, पुलिस ने जब्त किए 423 चाकू

Tue May 26 , 2026
जबलपुर: शहर में चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाइयां की जा रहीं हैं। अगर पुलिस रिकार्ड में नजर दौड़ाई जाएं तो चाकूबाजी की घटनाओं में 17 प्रतिशत की गिरावट आई। पुलिस ने लगभग 423 चाकू जब्त किए हैं। पिछले वर्ष 1 जनवरी 2025 से […]

You May Like