
सीधी 1 नवम्बर। लोकसभा सांसद डॉ.राजेश मिश्रा की यात्रा जिले के विभिन्न ग्रामो में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा एवं सरदार पटेल की 150 यूनिटी मार्च दूसरे दिन भी जारी रही और लोगों का भरपूर स्नेह और अपार जन समर्थन प्राप्त हो रहा है।
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए लोकसभा सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं आत्मनिर्भरता के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें जनभागीदारी और उत्साह का अद्भुत समावेश देखने को मिला। सांसद डॉ.मिश्रा ने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने सांसद डॉ.राजेश मिश्रा की यात्रा रन फॉर यूनिटी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की कार्य योजनाओं एवं उनका फिट वेक लेने के लिए यह एक अच्छा शानदार आयोजन है। सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने कार्यक्रम में भारत के लौहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल के राष्ट्र एकता एवं आत्मनिर्भरता के आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को दोहराया। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्र निर्माण के प्रति अपना अटूट विश्वास प्रकट किए। सांसद ने कहा कि आज हम लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मना रहे हैं। जिन्होंने 562 रियासतों को बिना किसी खून खराबे, बिना किसी झगड़े के दिलाकर एक संगठित भारत का निर्माण किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हैदराबाद और जूनागढ़ जैसी रियासतें जो थोड़ा तिरछे चलते थे उनकी चाल को सीधा कर दिया और एक भी व्यक्ति का खून नहीं बहा। सांसद डॉ.मिश्र ने कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल वास्तव में लोह पुरुष ही थे अपने कार्य के प्रति उनका समर्पण जो जीवन भर रहा जिसने देश को मजबूत बनाया, अखंड बनाया और आज जो हम विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे हैं इसकी नीव रखने वाले लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल ही थे। आज विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा अगर किसी व्यक्ति की है वह भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की है। आज पूरा भारत सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती मना रहा है। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर सांसद डॉ.राजेश मिश्रा द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कुबरी से बहरी तक यूनिटी मार्च कार्यक्रम जिला स्तरीय पदयात्रा को निर्धारित झंडी दिखाकर रवाना किया।
००
सांसद व विधायक आत्मनिर्भर भारत का दिलाया संकल्प
कार्यक्रम का समापन विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल सीधी द्वारा एकता शपथ एवं डॉ.राजेश मिश्रा सांसद सीधी द्वारा सभी को नशा मुक्त, आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दिलाया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
००
कार्यक्रम में इनकी रही सहभागिता
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य निर्वाण सिंह चौहान, जनपद पंचायत अध्यक्ष धर्मेन्द्र परिहार, पूर्व जिला अध्यक्ष के.के.तिवारी, डॉ.देवेन्द्र त्रिपाठी, डॉ.विक्रम सिंह, शिवदान साकेत, डॉ.मनीला सिंह, अखिलेश पाण्डेय, अंजू पाठक, कंचन केसरी, अन्नू पाण्डेय, संगीता सिंह चौहान, कुलदीप सिंह जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत, प्रमोद द्विवेदी, अभय सिंह बबलू तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों, छात्र, शिक्षक, आदि ने यूनिटी मार्च में प्रतिभाग किया गया।
००००००००००००
