इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र में पुराने पैसों के लेनदेन का हिसाब करने गए छात्र पर तीन लोगों ने साथियों के साथ हमला कर दिया. मारपीट के दौरान आरोपी ने भारी पत्थर उठाकर छात्र के हाथ पर मार दिया, जिससे वह घायल हो गया. आरोपियों ने उसे धमकी भी दी.शिवमपुरी स्थित उज्जवल हॉस्टल में रहने वाले बलराज जाट ने पुलिस को बताया कि वह गुरमीत नगर के प्राइम स्टे हॉस्टल के पास राहुल पांडे से पुराने लेनदेन की बात करने पहुंचा था.
इसी दौरान राहुल और चिराग पांडे गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर दोनों ने अपने चाचा कृपाशंकर पांडे और अन्य साथियों को बुला लिया. आरोप है कि सभी ने बलराज को घेरकर लात घूंसों से पीटा. इसी दौरान कृपाशंकर ने पत्थर उठाकर उसके बाएं हाथ पर दे मारा. घायल छात्र की शिकायत पर भंवरकुआं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
