इंदौर: बड़गोंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सितापाट में गोदाम का ताला तोड़कर बदमाश 300 किलो नाइट्रेड मिक्सर और 375 मीटर डेटोनेटिंग फ्यूज चोरी कर ले गए. चोरी गई सामग्री की कीमत करीब 35 हजार रुपए बताई गई है. वहीं हातोद में बदमाशों ने 11 केवी लाइन के नौ बिजली पोल क्षतिग्रस्त कर एल्युमिनियम तार काट लिए.
ग्राम सितापाट निवासी सूरज पाटीदार ने पुलिस को बताया कि अज्ञात बदमाश उनके गोदाम में घुसे और विस्फोटक सामग्री लेकर फरार हो गए. पुलिस ने शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दूसरी वारदात सतलाना-काकड़ई क्षेत्र में हुई. विद्युतकर्मी महेंद्र जाटव की शिकायत के मुताबिक बदमाशों ने 11 केवी लाइन के नौ पोल क्षतिग्रस्त कर सैकड़ों मीटर तार काट दिया. हातोद पुलिस भी अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है.
