शव ले जा रहा ट्रैक्टर पुलिया में फंसा,ग्रामीणों ने कूदकर बचाई जान

बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के नेपानगर से मांडवा के बीच, दोपहर में एक संकरी पुलिया के पास दो ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में फंस गईं। एक में शव था दूसरी में ग्रामीण सवार थे। हालांकि नाले में पानी ज्यादा नहीं था, लेकिन बहाव और गहराई के कारण दोनों ट्रैक्टर दलदल में धंस गए। ग्रामीणों ने फुर्ती दिखाते हुए ट्रॉली से कूदकर जान बचाई। बुधवार को इसका वीडियो भी सामने आया है,जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दे कि मांडवा निवासी अकल सिंह सोलंकी की मां का निधन हुआ था। उनका अंतिम संस्कार करने के लिए फगन सोलंकी और अकलसिंग सोलंकी दो ट्रैक्टर लेकर निकले थे। एक में शव रखा गया था और दूसरे में ग्रामीणों व अंतिम संस्कार की सामग्री जैसे लकडिय़ां आदि थीं। नेपानगर से मांडवा की दूरी मात्र 4.5 किमी है, लेकिन रास्ते में एक छोटी और जर्जर पुलिया पड़ती है। बरसात में अक्सर वहां पानी भर जाता है, जिससे गाडिय़ां सीधे पानी से होकर निकलती हैं। मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। जैसे ही दोनों ट्रैक्टर उस पुलिया से गुजरने लगे,वे नाले में धंस गए। ग्रामीणों को शव सहित ट्रैक्टर को बाहर निकालने में दो घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद कहीं जाकर शव मुक्तिधाम पहुंचा और अंतिम संस्कार हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में यह पुलिया किसी मुसीबत से कम नहीं होती। बच्चों को स्कूल जाना होए बीमार को अस्पताल या किसी की मृत देह को मुक्तिधाम। हर बार जान जोखिम में डालनी पड़ती है।

कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे:-घटना के बाद जयस ब्लॉक उपाध्यक्ष मास्टर रावत मौके पर पहुंचे और स्थिति को बेहद गंभीर बताया। उन्होंने कहा यह सिर्फ एक पुलिया नहीं यह व्यवस्था की संवेदनहीनता का प्रतीक है। अगर 7 दिन के भीतर इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआए तो हम ग्रामीणों के साथ मिलकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे।

Next Post

तीन दिनों में हुई 4 इंच बारिश

Wed Jul 30 , 2025
शुजालपुर। पिछले तीन दिनों से रूक-रूक कर जारी बारिश का दौर बुधवार को दिन में थमा रहा, हालांकि शाम के बाद आसमान में बादलों की उपस्थिति होने लगी और रिमझिम फूंहारे बरसने लगी. शुजालपुर में पिछले तीन दिनों में 4 इंच बारिश हुई और मंगलवार की सुबह से बुधवार की […]

You May Like