हजीरा, मुरार, आंतरी और जौरासी क्षेत्र में दबिश, करीब 15 हजार रुपए की शराब जब्त

ग्वालियर: ग्वालियर जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, संग्रह और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभाग की टीम ने हजीरा, मुरार, कम्पू के वीरपुर बांध क्षेत्र, आंतरी और जौरासी सहित विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान कुल छह प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त शराब का अनुमानित मूल्य लगभग 15 हजार रुपए बताया गया है। सहायक आबकारी आयुक्त राज नारायण सोनी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
विभागीय जानकारी के अनुसार, हजीरा क्षेत्र में डेली डिलाइट (बोटी वाला ढाबा) से 25 पाव देशी मदिरा प्लेन तथा सिंधिया नगर मल्टी के पास राजू परिहार के कब्जे से 11 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई। आंतरी क्षेत्र के आरके होटल से 25 पाव देशी मदिरा प्लेन जब्त की गई। वहीं, सुरेंद्र ढाबा पर मदिरापान कराने वालों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 36(क) के तहत कार्रवाई की गई।
डबरा वृत्त के अंतर्गत आंतरी क्षेत्र के ग्राम लदवाया में बलवीर जाटव के आवास से 17 पाव देशी मदिरा मसाला और 9 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई। इसके अलावा जौरासी स्थित अशोक ढाबा एंड फैमिली रेस्टोरेंट से 29 पाव देशी मदिरा जब्त की गई।
आबकारी विभाग ने संबंधित आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) एवं 36(क) के तहत कुल छह प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं।
कार्रवाई में ग्वालियर कंट्रोल रूम प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी के निर्देशन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण उपाध्याय एवं आमीन खान, आबकारी उपनिरीक्षक हरेंद्र मवाई, सतेंद्र सिंह मीणा, शिवा रघुवंशी, श्रीमती रोशनी पाटीदार एवं सुरेश कुमार पाराशर सहित आबकारी विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का योगदान रहा।

Next Post

जेयू के दीक्षांत समारोह के लिए 217 विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन

Fri Oct 30 , 2026
ग्वालियर:जीवाजी विश्वविद्यालय में 16 नवंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। समारोह में डिग्री प्राप्त करने के लिए अब तक 217 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया है। इनमें पीएचडी के 149 और यूजी-पीजी के 68 विद्यार्थी शामिल हैं।दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक में कुलगुरु […]

You May Like