जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी में सैनिक शहीद

श्रीनगर, 13 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के पास हुयी मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि उरी सेक्टर के चुरंडा इलाके में बुधवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गयी।

यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह बॉर्डर एक्शन टीम का हमला था या चुरंडा इलाके में घुसपैठ की नाकाम कोशिश थी। इस घटना पर सेना या पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक विस्तृत बयान नहीं आया है।

Next Post

सारंग ने राहुल गांधी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया

Wed Aug 13 , 2025
भोपाल: मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में झूठ फैला रहे हैं। उन्हें बातों को सेंसेशनल बनाकर पेश करने की आदत हो गई है और इसके लिए उनके पास पूरी टीम काम कर रही है। सारंग ने आरोप लगाया कि राहुल […]

You May Like