भोपाल: मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में झूठ फैला रहे हैं। उन्हें बातों को सेंसेशनल बनाकर पेश करने की आदत हो गई है और इसके लिए उनके पास पूरी टीम काम कर रही है। सारंग ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का मकसद सिर्फ देश में भ्रम और अफवाह फैलाना है।
उन्होंने कहा कि वोट चोरी के मसले पर राहुल द्वारा दिए गए बयान पूरी तरह मनगढ़ंत और सनसनीखेज हैं। सारंग आज राजधानी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद बताया।
