भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को रविन्द्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय वृहद नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और समाज में नशे के दुष्प्रभावों से बचने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। सीएम ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करना होगा।
