महिला योग शक्ति दिवस पर 23 महिलाओ का हुआ सम्मान

ग्वालियर। भारतीय योग संस्थान’ की मध्यप्रदेश इकाई ने ग्रेटर ग्वालियर की 500 महिलाओ को ऑर्किड टावर में एकत्र कर महिला योग शक्ति दिवस मनाया l इस अवसर पर 23 महिला कार्यकर्ताओं को उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया l कार्यक्रम की मुख्यअतिथि के.आर. जी कॉलेज की प्राचार्य डॉ साधना श्रीवास्तव ने कहा कि योग संस्थान बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है। अब शीघ्र ही के आर जी कॉलेज के महिला छात्रावास में संस्थान के सहयोग से निःशुल्क योग साधना केन्द्र संचालित किया जाएगा l

भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय प्रधान व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण सिंह परिहार ने सम्बोधन में कहा कि नारी शक्ति महान है एवं संस्थान में इनकी बड़ी भूमिका है। उन्होंने नारी शक्ति का आवाहन करते हुए कहा कि आप बस निष्काम सेवा करते रहिये संस्थान सदैव आपको सम्मान करने के लिए तैयार है l उन्होंने घोषणा की कि संस्थान हर वर्ष इसी प्रकार कम से कम 21 महिला शक्ति को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित करेगा l उन्होंने कहा कि संस्थान ने ग्वालियर में 1991 में एक केन्द्र खोलकर अपनी यात्रा प्रारंभ की थी और आज 90 से ही अधिक निःशुल्क केन्द्रों के माध्यम से हर घर योग पहुचाने का कार्य कर रहा है l कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री रेखा गुप्ता ने किया।

Next Post

बांग्लादेश में हिंदू युवक की निर्मम हत्या से हिंदू समाज में आक्रोश, कई जगह प्रदर्शन

Fri Dec 26 , 2025
ग्वालियर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ग्वालियर विभाग द्वारा बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपु चंद्रदास की भीड़ द्वारा की गई निर्मम हत्या के विरोध में हज़ीरा चौराहा और महाराज बाड़े पर उग्र प्रदर्शन का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से प्रांत उपाध्यक्ष पप्पू वर्मा, विभाग मंत्री मुकेश गुप्ता, प्रांत मिलन […]

You May Like