ईरान ने इजरायल पर मिसाइलें दागी

यरूशलम (वार्ता) इजरायल ने कहा है कि ईरान उनके देश पर मिसाइलें दाग रहा है और वायु रक्षा बल (आईएएफ) उन्हें रोक रहे है।

इज़रायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने यह जानकारी दी है।

आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा, “कुछ समय पहले ईरान से इज़रायल की ओर दागी गयी मिसाइलों की पहचान के बाद इज़रायल के कई क्षेत्रों में सायरन बजने लगे।” “इस समय आईएएफ खतरे को खत्म करने के लिए जहां आवश्यक हो वहां अवरोधन और हमला करने के लिए काम कर रहा है।”

सूत्रों ने बताया कि तेल अवीव में हवाई हमले के सायरन बज रहे हैं।

Next Post

फर्जीवाड़ा: तीन घंटे पूछताछ, कभी चुप्पी साधे रहा तो कभी गुमराह करता रहा बिल्डर

Mon Jun 23 , 2025
जबलपुर। अर्थ बिल्डर और डेवलपर्स प्रो. नीरज ललित प्रताप सिंह को बरगी पुलिस तीन दिन की रिमांड में लेकर बंद कमरे में पूछताछ कर रही है। इस दौरान पुलिस ने जब सवालों की बौछारें की तो चिटलर बिल्डर कभी चुप्पी साधे रहा तो कभी गुमराह करते हुए गोलमोल जवाब देता […]

You May Like