मरीजों के परिजनों के लिए बनेगा टीन शेड, विधायक निधि से होगा निर्माण

विदिशा। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विधायक मुकेश टंडन ने जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज व केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण कर स्वच्छता अभियान चलाया. उन्होंने अस्पताल परिसर में बबूल की कटाई कर सुंदर गार्डन और ऑटो स्टैंड बनाने के निर्देश दिए. मेडिकल कॉलेज में परिजनों की परेशानी देखते हुए विधायक ने टीन शेड निर्माण हेतु निधि देने की घोषणा की. साथ ही रोड पर चौपाटी बनाने की बात कही ताकि लोगों को रोजगार और सस्ती सामग्री उपलब्ध हो. टंडन ने कहा कि 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलेगा, जिसमें सामाजिक संगठन और भाजपा कार्यकर्ता मिलकर स्वच्छता अभियान को गति देंगे. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि हर व्यक्ति अपने गांव-शहर की स्वच्छता में योगदान दे. इस अवसर पर नगर पालिका, मेडिकल कॉलेज, वन व उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे.

Next Post

बंगलादेश ने श्रीलंका को चार विकेट से हराया

Sun Sep 21 , 2025
दुबई (वार्ता) मुस्तफिजुर रहमान (तीन विकेट) और मेहदी हसन (दो विकेट) के बाद सैफ हसन (61) और मोहम्मद तौहीद हृदाये (58) की शानदार के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बंगलादेश ने शनिवार को एशिया कप के पहले सुपर चार मुकाबले में श्रीलंका को एक गेंद शेष रहते चार विकेट से हरा […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।