काशी एक्सप्रेस से लापता हुई महिला इटारसी में उतरी

जबलपुर: जीआरपी थाना जबलपुर ने अपराध क्रमांक 522/26, धारा 140(3) बीएनएस के मामले में 26 वर्षीय शालिनी मिश्रा को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला 1 अक्टूबर को अपने पिता के साथ थाने पहुंची। पूछताछ में उसने बताया कि वह ट्रेन क्रमांक 15018 काशी एक्सप्रेस से प्रयागराज से मुंबई जाते समय इटारसी स्टेशन पर उतर गई थी और अपनी इच्छा से मायके चली गई थी।

उसने किसी तरह की जोर-जबरदस्ती या अपराध होने से इनकार किया। महिला का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में धारा 183 बीएनएसएस के तहत कथन दर्ज कराए गए। पिता के साथ जाने की इच्छा जताने पर पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर महिला को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। मामले में अग्रिम विवेचना जारी है।

Next Post

आरपीएफ ने चलाया जन जागरण अभियान

Mon Oct 5 , 2026
जबलपुर: आरपीएफ ने पनागर रेलवे फाटक गेट क्रमांक 324 के पास ऑपरेशन ‘जन जागरण’ के तहत ग्रामीणों और राहगीरों को रेलवे सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उपनिरीक्षक अरविंद सिंह ने स्टाफ के साथ लोगों को फाटक बंद होने पर उसे पार न करने, रेलवे ट्रैक के किनारे न बैठने और […]

You May Like