
दमोह.रविवार प्रातः दमोह सांसद राहुल सिंह ने दमोह विधानसभा क्षेत्र में दो शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त कीं.सांसद राहुल सिंह सबसे पहले पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष स्व. देवेंद्र सिंह राजपूत के देवलोकगमन उपरांत उनके ग्राम बरबांसा स्थित निवास पहुंचे.वहां उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.इसके बाद सांसद सिंह पूर्व मंत्री पं. मुकेश नायक व अभिषेक नायक के सिविल वार्ड नं. 6 स्थित निवास पहुंचे.उन्होंने वहां भी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं.इस दौरान भाजपा जिला मंत्री भरत यादव, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र तोमर, रमाकांत वाजपेयी, जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटैल, सरपंच प्रति.सोनू ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.
