एपस्टीन फाइल्स ने किया पश्चिमी कुलीन वर्ग की ‘शैतानी’ सोच का पर्दाफाश-लावरोव

व्लादिवोस्तोक, (वार्ता) रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि एपस्टीन फाइल्स ने पश्चिमी देशों के कुलीन वर्ग की ‘पूर्ण शैतानी’ सोच का पर्दाफाश कर दिया है।

श्री लावरोव ने रविवार को एनटीवी चैनल को दिए गये एक साक्षात्कार में कहा, “यह विषय सभी पश्चिमी देशों के असली चेहरे का पर्दाफाश करने से संबंधित है। यह आम इंसान की समझ से परे है, यह पूर्ण शैतानी सोच है। शायद आम इंसान को इसे पूरी तरह समझाने की जरूरत भी नहीं।” श्री लावरोव ने उन अफवाहों का भी खंडन किया जिनमें एपस्टीन को रूसी राजनेताओं और व्यवसायियों से जोड़ा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जेफरी एपस्टीन एक बाल यौन अपराधी और तस्कर था। एपस्टीन पर आरोप है कि वह अमेरिका के वर्जिन द्वीप समूह में मौजूद ‘लिटल सेंट जेम्स’ द्वीप पर नाबालिगों के साथ यौन अपराधों को अंजाम देता था और कई राजनेताओं एवं अरबपतियों को भी इसके लिए आमंत्रित करता था। अमेरिका के न्याय विभाग (डीओजे) ने हाल ही में एपस्टीन फाइल्स पारदर्शिता अधिनियम के तहत एपस्टीन के द्वीप की कई लाख तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें कई नामचीन लोगों की तस्वीरें और नाम आने के बाद इसे वैश्विक स्तर पर ध्यान मिल रहा है।

इस बीच, श्री लावरोव ने कहा कि वह यूक्रेन समस्या के कूटनीतिक समाधान के लिए तैयार हैं

लेकिन अगर यूरोप उनपर हमला करता है तो रूस सभी उपलब्ध साधनों से जवाब देगा।

श्री लावरोव ने कहा, “अगर यूरोप हमारे खिलाफ युद्ध की तैयारी करने की अपनी धमकियों को लागू करता है और रूस पर हमला करना शुरू कर देता है, तो राष्ट्रपति (व्लादिमीर पुतिन) ने कहा है कि यह हमारी तरफ से कोई विशेष सैन्य अभियान नहीं होगा। हम अपने पास मौजूद सभी साधनों का इस्तेमाल करके एक पूर्ण सैन्य जवाब देंगे।”

 

 

Next Post

स्कूल व तालाब की जमीन पर अतिक्रमण के मामले में कोर्ट सख्त

Tue Feb 10 , 2026
जबलपुर: मैहर के सरकारी स्कूल व तालाब की जमीन पर अतिक्रमण के मामले को हाईकोर्ट ने सख्ती से लिया। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने कलेक्टर मैहर, निवाड़ी एसडीओं, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिये है।दरअसल […]

You May Like