न्यू मार्केट स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में रामलला की वर्षगांठ पर दीपोत्सव, राम दरबार में जले आस्था के दीप

अशरफ अली भोपाल। न्यू मार्केट स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में राम दरबार पर श्री रामलला के विराजमान होने की वर्षगांठ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर भक्तों ने अपनी खुशी और आस्था प्रकट की।

कार्यक्रम के दौरान राम दरबार के समक्ष विशेष पूजा-अर्चना की गई और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ वातावरण भक्तिमय हो गया। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा, वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें सहभागिता कर श्रीराम के प्रति अपनी भक्ति व्यक्त की।

आयोजन के अंत में शांति, सद्भाव और राष्ट्र कल्याण की कामना की गई।

Next Post

जनरल द्विवेदी को बार-बार याद आता है वह क्षण, जब उन्हें पहलगाम आतंकवादी हमले की जानकारी दी गयी

Thu Jan 22 , 2026
नयी दिल्ली 22 जनवरी (वार्ता) सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि वह उस क्षण को भूल नहीं पाते जब उन्हें पिछले वर्ष जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 निर्दोष नागरिकों की नृशंस हत्या की सूचना मिली थी। जनरल द्विवेदी ने गुरुवार को यहां एक […]

You May Like