
रीवा। रीवा परिवहन विभाग ने सडक़ सुरक्षा और जीरो फैटीलिटी अभियान के तहत लगातार तीसरे दिन कड़ी कार्रवाई की है. आरटीओ रीवा के निर्देशन में परिवहन सुरक्षा स्क्वाड और चेक पॉइंट रीवा-1और चेक पॉइंट रीवा -2 ने अलग-अलग मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें बिना परमिट चल रही एक बस सहित कुल 19 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई.
यह कार्रवाई मुख्य रूप से रीवा-मनगवा, हनुमना, रीवा-चाकघाट तथा सिरमौर-सेमरिया मार्ग पर की गई. परिवहन विभाग ने बिना सीट बेल्ट,ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस, बिना परमिट, बिना बीमा, हेलमेट, ओवर स्पीडिंग बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र और अन्य अनियमितताओं के विरुद्ध सख्ती बरती. सबसे बड़ी कार्रवाई बिना वैध परमिट के संचालित हो रही एक निजी बस के खिलाफ हुई, जिसको जप्त कर सिरमौर थाना मे सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया. परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जीरो फर्टिलिटी अभियान के अंतर्गत सडक़ दुर्घटनाओं को शून्य करने के उद्देश्य से यह लगातार चेकिंग जारी है. विभाग का जोर खासकर उन वाहनों पर है जो तकनीकी खामियों या दस्तावेजों के अभाव में सडक़ पर जोखिम पैदा कर रहे हैं. परिवहन विभाग ने सभी वाहन चालकों और मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी जरूरी दस्तावेज और सडक सुरक्षा के मापदंड के अनुसार हीं वाहन चलाए साथ हीं वाहनों का फिटनेस पूर्ण रखें, ताकि उन्हें चालान का सामना न करना पड़े और सडक़ें सुरक्षित रहें, दुर्घटनाओ मे रोक लग सके. जिले में नियमों को ताक में रखकर वाहन दौड़ रहे है. सुरक्षा मापदण्डो का भी पालन बस संचालको द्वारा नही किया जा रहा है.
