
शुजालपुर, मंडी थाना क्षेत्र से दो बच्चों की मां और एक निजी स्कूल की शिक्षिका के लापता होने का मामला सामने आया है. पति की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है. पुलिस के अनुसार शिक्षिका 20 जुलाई की सुबह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटीं. उनके परिवार में 15 वर्षीय बेटी और 6 वर्षीय बेटा है. परिजनों ने स्कूल, शहर और रिश्तेदारों के यहां काफ ी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला. शिकायतकर्ता के अनुसार शिक्षिका का मोबाइल खराब होने के कारण घर पर ही रखा हुआ था. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.
