वार्ड निरीक्षण में मिली गन्दगी पर आयुक्त ने लगाई फटकार, सफाई दरोगा को नोटिस

रीवा। निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने शहर के विभिन्न वार्डों का साइकिल से भ्रमण कर निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 29, 31, 32, 36, 37 एवं 38 में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. वार्ड 31 में नालियों की सफाई की स्थिति का अवलोकन किया एवं संबंधित दरोगा को निर्देशित किया गया कि नालियों की नियमित रूप से सफाई कराई जाए. रास्ते में जल बहाव की स्थिति पर लीकेज दुरुस्त करने के निर्देश दिए, साथ ही व्यर्थ जल बहाव करने वालों पर चालानी करने के निर्देश भी दिए. जोन कार्यालय 01 के पास माखन गली में सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए. वार्ड 36 और 37 के निरीक्षण के दौरान सडक़ों और गलियों में फैले कचरे को देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए सेकेंडरी कचरा प्वाइंट्स की संख्या कम करने तथा कचरा उठाव का समय निर्धारित करने के निर्देश दिए. वार्ड 38 में निरीक्षण के दौरान सफाई में लापरवाही पाए जाने पर वार्ड दरोगा को फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए, साथ ही लगातार अनुपस्थित रहने वाले सफाई कर्मचारियों को हटाने के निर्देश भी दिए. आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए तथा नालियों और सडक़ों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए. निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक, वार्ड दरोगा एवं आईईसी टीम उपस्थित रहे.

Next Post

किसानों के लिए सम्मान और समृद्धि का प्रतीक बनी भावान्तर योजना : सीएम डॉ. यादव

Thu Nov 13 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भावांतर भुगतान, अन्नदाता के उत्थान का पर्याय है। अन्नदाता को दी गई एमएसपी की गारंटी की पूर्ति करते हुए सोयाबीन भावांतर योजना में 1 लाख 33 हजार किसानों के खाते में 233 करोड रुपए की राशि अंतरित की गई है। यह […]

You May Like