महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास शांतिपूर्ण : सिन्हा

श्रीनगर, 12 जुलाई (वार्ता) जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण आतंकवाद, नशीली दवाओं के दुरुपयोग तथा अन्य सामाजिक बुराइयों जैसी चुनौतियों पर काबू पाने एवं एक शांतिपूर्ण और समृद्ध राज्य के निर्माण की कुंजी है।

श्री सिन्हा आर्मी गुडविल स्कूल बालापुर, शोपियां में महिला व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के समापन समारोह में बोल रहे थे।

उपराज्यपाल ने आर्मी गुडविल स्कूल शोपियां और पुलवामा, कुलगाम, बडगाम, अनंतनाग और पंपोर स्थित पाँच अन्य उद्यमिता एवं आजीविका संवर्धन केंद्रों में व्यावसायिक प्रशिक्षण और जीवन संवर्धन कौशल पाठ्यक्रम पूरा करने वाली महिला प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया।

उन्होंने महिला सशक्तिकरण की अद्भुत पहल और हाल ही में संपन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की 125 महिला प्रशिक्षुओं सहित 1481 महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए मोनिका पाल भारती, डॉ. भीम राव अंबेडकर विकास एवं सेवा संस्थान, प्रोजेक्ट तोहा सोशल और भारतीय सेना की उनकी पूरी टीम की सराहना की।

 

 

Next Post

न्यायाधीशों,कलेक्टर-एसपी ने डीएफओ साथ किया पौधारोपण

Sat Jul 12 , 2025
दमोह.एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत शनिवार को दमोह शहर से लगे ग्राम मारूताल स्थित वन भूमि में प्रधान जिला व सत्र न्यायधीश पीसी गुप्ता, सीजेएम स्नेहा सिंह, विशेष न्यायाधीश उदय सिंह मरावी, कुटुम्ब न्यायालय मोहम्मद अजहर, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी सहित जिला न्यायालय के […]

You May Like