न्यायाधीशों,कलेक्टर-एसपी ने डीएफओ साथ किया पौधारोपण

दमोह.एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत शनिवार को दमोह शहर से लगे ग्राम मारूताल स्थित वन भूमि में प्रधान जिला व सत्र न्यायधीश पीसी गुप्ता, सीजेएम स्नेहा सिंह, विशेष न्यायाधीश उदय सिंह मरावी, कुटुम्ब न्यायालय मोहम्मद अजहर, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी सहित जिला न्यायालय के न्यायाधीशगणों व वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे द्वारा आंवला, हर्र, बहेड़ा, रीठा आदि के लगभग 100 पौधों का पौधरोपण किया गया.वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) विक्रम चौधरी ने बताया दमोह सामान्य वन मंडल द्वारा आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पौधरोपण कर प्रकृति का संतुलन बना रहे इसी उद्देश्य से 25 हेक्टर क्षेत्र में यहां लगभग 25 हजार पौधों का रोपण किया गया है.इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला लोक अभियोजक अधिकारी, धर्मेंद्र तरण, केसी पटेल, एडीपीओ संजय रावत, सतीष कपास्या, अनंत सिंह ठाकुर, हेमंत पांडे, अंशुल मिश्रा,जिला विधिक प्राधिकरण सचिव ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ला, जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया, उपवन मंडल अधिकारी एमडी मानिकपुरी, रेंजर विक्रम चौधरी और अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे.

Next Post

महिला की गला रेतकर हत्या, सीसीटीवी में दो बार दिखा संदिग्ध

Sat Jul 12 , 2025
नीमच। नगर के कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बंसल चौराहे के पास आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर एक घर में 55 वर्षीय महिला का शव मिला है। लीला देवी गोयल की उनके घर में ही चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। एसपी अंकित जायसवाल ने बताया […]

You May Like