
ग्वालियर 5 अक्टूबर। ए.बी. रोड स्थित गणेशबाग मंदिर में शिला पूजन कार्य जोरों पर चल रहा है। यह कार्य 250 वर्ष पुराने गणेश बाग मंदिर के स्वरूप को और भी भव्य व दिव्य बनाने के लिए किया जा रहा है।
गणेश बाग मन्दिर बहुउद्देश्यीय व समाजोपयोगी प्रकल्प है। अनुमानित लागत 10 करोड़ रुपए आएगी, जिसके बढ़ने की सम्भावना है।निर्माण कार्य के अवसर पर प्रत्येक रविवार को शिला पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति द्वारा सभी भक्तजनों से कहा गया है कि वे हर रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में सपरिवार आकर इस धार्मिक पुनर्निर्माण कार्य में सहभागी बनें। इस पुण्य यज्ञ में आहुति दें और गणेशबाग मंदिर को दिव्य स्वरूप प्रदान करें। इस शिला पूजन कार्यक्रम में माधव महाविधालय परिवार के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्तित थे जिसमें मानसिंह जादोंन, वृंदावन सोडेले, डॉ. जितेंद्र शर्मा, नवल किशोर कुशवाह, डॉ. मिश्रा, डॉ. के.के. कल्याणकर, डॉ. संजय रस्तोगी, डॉ.मनोज अवस्थी, डॉ.संजय कुमार पांडेय, डॉ.राजेश मिश्रा, डॉ.रुपाली गोखले, डॉ. विजय पाण्डे, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. दीपक शिंदे, प्रो.प्रेक्षा नायक, हेमंत गर्ग, जगदीश सविता आदि उपस्थित थे।
