एमपी-एमएलए कोर्ट में मानहानि प्रकरण पर अब 26 फरवरी को होगी सुनवाई

जबलपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश डीपी सूत्रकार ने मध्य प्रदेश विधानसभा के वर्तमान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष व विधायक अजय सिंह राहुल व जबलपुर के विधायक लखन घनघोरिया के विरुद्ध मानहानि प्रकरण पर बहस के लिए 26 फरवरी की तिथि नियत कर दी है। विगत सुनवाई पर न्यायालय ने सभी को नोटिस जारी किए थे।

दरअसल, विजय पांडे की ओर से दायर परिवाद में कहा गया है कि वे नेशनल हेल्थ मिशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के पद पर जबलपुर में पदस्थ थे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल सहित अन्य कांग्रेसी विधायकों ने पत्रकारवार्ता में उसकी अंकसूची को फर्जी तथा रिश्वत देकर नियुक्ति पाने के आरोप लगाए थे। कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने भी उनकी अंकसूची फर्जी होने का मामला विधानसभा में उठाया था। कांग्रेस विधायक ने पांच अगस्त को विधानसभा का वाक आउट भी किया था। विधानसभा में हुए हंगामे के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक सलोनी सिडाना ने उन्हें पद से हटाते हुए जांच के आदेश जारी किये गये थे। जांच में उनकी मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड की अंकसूची सही पाई गई थी। इसके अलावा जांच में कांग्रेस विधायक दल के आरोप गलत पाये गये थे। जिसके बाद यह मानहानि का मामला दायर किया गया था।

Next Post

कल 4,400 करोड़ की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण–शिलान्यास, सड़क विकास को मिलेगा नया आयाम : सीएम डॉ यादव

Fri Jan 16 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 17 जनवरी का दिन मध्यप्रदेश के लिए सौगात भरा होगा। इस दिन केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी विदिशा जिले में आयोजित कार्यक्रम में 4,400 करोड़ रूपये से अधिक लागत से निर्मित एवं प्रस्तावित 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियाजनाओं का […]

You May Like