मंदिर की पटिया टूटने से 3 बच्चियों की मौत, 8 घायल

मुरैना। कैलारस के ग्राम एहरोली माता के मंदिर पर आज एक हादसे में मंदिर में प्रसाद लेने गई तीन बच्चियों की मंदिर की पटिया टूट कर गिरने से मौत हो गई वही अन्य 8 लोग, एक पति पत्नी सहित 5 बच्चियां घायल हो गईं जिनमें से 3 मृतक बच्ची एवं 2 घायल बच्ची कैलारस हॉस्पिटल लाई गई हैं वहीं घायल 5 बच्चियों एवं पति पत्नी को मुरैना जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है। इस गंभीर हादसे की सूचना जैसे ही लोगों की मिली, हॉस्पिटल पर भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम एहरोली में पुराना माता का मंदिर हे जिसके जीर्णोद्वार का कार्य चल रहा था उसका गुंबद बन रहा था। इसी बीच श्रद्धालु सतीश शर्मा पुत्र केशव शर्मा निवासी एहरोली हाल मुकाम मुंगावली अपनी पत्नी गुड्डी एवं बच्ची मानसी के साथ मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे थे, वहीं ग्राम की बच्चियां प्रसाद लेने आई थीं। उसी समय मंदिर की पटिया टूट गई ओर मंदिर में मौजूद पति पत्नी एवं बच्चियां दब गईं जिनमें से 3 बच्चियों की मौत हो गई वहीं सतीश गौड ओर उनकी पत्नी गुड्डी सहित 6 अन्य बच्चियां घायल हैं। हादसे में 3 मृतक तीन बच्चियों के नाम करिश्मा गोस्वामी पुत्री अशोक गोस्वामी, छाया गोस्वामी पुत्री अशोक गोस्वामी एवं वैष्णवी सिकरवार पुत्री जीतू सिकरवार बताए गए हैं। कैलारस हॉस्पिटल में घायल काव्या उम्र 6 साल, पल्लवी गोस्वामी उम्र 7 साल का उपचार चल रहा है, वहीं विद्या, परी, मानसी सहित दोनों पति पत्नी सतीश एवं गुड्डी का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जौरा विधायक पंकज उपाध्याय कैलारस हॉस्पिटल पहुंचे और मृतक बच्चियों के परिजनों को सांत्वना दी।

Next Post

चेतक ने आरसीबी की विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक नई चेतक C25 देकर किया सम्मानित

Mon Feb 9 , 2026
पुणे : दुनिया की सबसे मूल्यवान टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने इस साल की वीमेंस टी20 लीग की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम को जीत की बधाई दी। कंपनी ने शानदार प्रदर्शन और पूरे सीजन दिखाए गए जज़्बे के सम्मान में खिताब जीतने वाली टीम की […]

You May Like