गाडी हटाने की बात पर विवाद, युवक पर हमला

जबलपुर: हनुमानताल थाना क्षेत्र में गाडी हटाने की बात पर उपजे विवाद पर बदमाश ने युवक पर डंडे से हमला कर चोट पहुंचा दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार को कल्लू उर्फ मुईन मंसूरी बाबाटोला ठक्कर ग्राम ने रिपोर्ट दर्ज कराई दोपहर लगभग 1 बजे अपने साथी गुड्डू उर्फ नईम के साथ चाय पीने बादशाह मिठाई दुकान के सामने हड्डी गोदाम गया था वहां दुकान के सामने कलाम के घर के पास अपनी गाड़ी किया तो कलाम उसे गाड़ी खड़ी करने से मना किया, उसने कहा की सभी की गाडिय़ां खड़ी होतीं हैं इसी बात पर कलाम उसके साथ विवाद करने लगा, कलाम ने डंडा से हमलाकर कर चोट पहुंचा दी।

Next Post

विपक्ष ने खाडी युद्ध के प्रभाव को लेकर सरकार को किया सचेत

Tue Mar 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 मार्च (वार्ता) विपक्ष ने लोकसभा में मंगलवार को कहा कि खाड़ी युद्ध के प्रभाव से देश में ईंधन, खाद्यान और दवाईयों की कीमतों में आने वाले समय में होने वाली वृद्धि पर सरकार को अपनी योजना बतानी चाहिए। कांग्रेस के मनीष तिवारी ने ‘वित्त विधेयक 2026’ पर […]

You May Like