अनियमितता पर कार्रवाई: मंडी प्रशासन ने अपने अधिपत्य में लिया इलेक्ट्रॉनिक तौलकांटा

खंडवा: जिले की ए-ग्रेड कृषि उपज मंडी में बिल्ट ऑपरेट एंड ट्रांसफर के तहत संचालित लखनलाल आनंदकुमार फर्म का बड़ा इलेक्ट्रॉनिक तौलकांटा मंडी प्रशासन ने अपने अधिपत्य में ले लिया है। डेढ़ वर्ष से किराया और प्रीमियम की राशि जमा न करने तथा संतोषजनक जवाब न देने पर यह कदम उठाया गया।

मंडी सचिव ओपी खेड़े ने बताया कि कांटे को किसानों के सीजन के दौरान अचानक बंद कर दिया गया था, जिससे असुविधा हो रही थी। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश पर बकाया वसूली और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा रही है। अब यह कांटा मंडी प्रशासन स्वयं संचालित करेगा। खेड़े ने स्पष्ट किया कि कृषक हित प्रभावित करने या दबाव बनाकर तौल बंद करने पर किसी भी फर्म के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Next Post

डीएमएफ से फिर होगी करोड़ों की सामग्री खरीदी

Wed Nov 12 , 2025
सिंगरौली: जिला खनिज प्रतिष्ठान (डीएमएफ) सिंगरौली की 27 जून 2024 को हुई 21वीं बैठक में विभिन्न विभागों के लिए आवश्यक सामग्रियों की खरीदी का निर्णय लिया गया था। इसके तहत 29 सितंबर को आदेश जारी किए गए। बैठक में पूर्व कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला की अध्यक्षता में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं […]

You May Like