डीएमएफ से फिर होगी करोड़ों की सामग्री खरीदी

सिंगरौली: जिला खनिज प्रतिष्ठान (डीएमएफ) सिंगरौली की 27 जून 2024 को हुई 21वीं बैठक में विभिन्न विभागों के लिए आवश्यक सामग्रियों की खरीदी का निर्णय लिया गया था। इसके तहत 29 सितंबर को आदेश जारी किए गए। बैठक में पूर्व कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला की अध्यक्षता में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, महाविद्यालयों, छात्रावासों सहित कई विभागों के लिए फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य उपकरणों की खरीदी को मंजूरी दी गई।

वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना के तहत लगभग 160 करोड़ रुपए की राशि जिले के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में व्यय की जाएगी। नवागत कलेक्टर गौरव बैनल से अब उम्मीद की जा रही है कि स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर योजनाओं को समय पर और पारदर्शी तरीके से पूरा कराया जाएगा, ताकि डीएमएफ निधि का लाभ जनता तक पहुंचे।

Next Post

घायल बंदरिया का उपचार वन और पंचायत विभाग में उलझा, दो दिन से तड़प रही

Wed Nov 12 , 2025
सिंगरौली:ग्राम पंचायत नौढ़िया गोरबी बाजार में घायल बंदरिया अपने बच्चे के साथ दो दिन से तड़प रही है, लेकिन उसका उपचार कहीं नहीं हो पा रहा। ग्रामीणों ने कई बार म.प्र. पशु चिकित्सा एंबुलेंस सेवा 1962 और वन विभाग गोरबी से मदद मांगी, लेकिन दोनों विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते […]

You May Like