प्राइम वीडियो का नया रियलिटी शो, द ट्रेटर्स 12 जून से होगा शुरू

मुंबई (वार्ता) प्राइम वीडियो का नया रियलिटी शो, द ट्रेटर्स 12 जून से शुरू होगा।यह शो एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित और रोमांचक रियलिटी शो का भारतीय रूपांतरण है। यह बहुप्रतीक्षित रियलिटी सीरीज़ केवल प्राइम वीडियो इंडिया पर स्ट्रीम होगी, जिसमें हर गुरुवार रात 8 बजे नए एपिसोड जारी किए जाएंगे।

यह दुनिया के सबसे तेज़ी से बढ़ते रियलिटी शो फॉर्मैट्स में से एक है, जिसके 30 से अधिक देशों में 35 से ज़्यादा संस्करण बनाए जा चुके हैं।इस शो को करण जौहर होस्ट करेंगे, जो अपने खास अंदाज़, ग्लैमर और रौनक के साथ इस भारतीय संस्करण को खास बनाएंगे। पहले सीज़न में देशभर की अलग-अलग क्षेत्रों से आईं कई जानी-मानी हस्तियां हिस्सा लेंगी।

प्राइम वीडियो ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने के लिए सबसे पहले एक दिलचस्प आउटडोर कैंपेन के ज़रिए शो की झलक दी, इसके बाद एक खास वीडियो जारी किया गया, जिसमें होस्ट करण जौहर ने न केवल प्रीमियर डेट का खुलासा किया, बल्कि शो में शामिल होने वाले सेलिब्रिटी खिलाड़ियों के बारे में दिलचस्प संकेत दिए और आने वाले रोमांचक घटनाक्रम और हाई-स्टेक ड्रामा की झलक भी पेश की।

Next Post

‘हाउसफुल 5' के नये गाना 'कयामत' का टीजर रिलीज

Sat May 24 , 2025
मुंबई (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 5′ के नये गाना ‘कयामत’ का टीजर रिलीज हो गया है।बॉलीवुड फिल्मकार साजिद डियाडवाला की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी हाउसफुल की पांचवीं किस्त जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।इस फिल्म का गाना लाल परी और दिल ए […]

You May Like