इंदौर: गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 55 वर्षीय महिला द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
गांधी नगर थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि मृतका की पहचान सावित्री पति मांगीलाल, निवासी गांधी नगर के रूप में हुई है. प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन से गुजर रही थीं.
परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्चों की शादी समय पर नहीं हो पाने की चिंता को लेकर वह काफी परेशान रहती थीं और अक्सर गुमसुम रहती थीं. इसी मानसिक दबाव के चलते उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया. हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल गांधी नगर थाने में पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों की पुष्टि हो सके
