भोपाल: घर के बाहर खड़ी बाइक हो या बाजार में पार्क की गई गाड़ी…
वाहन चोरों की नजर से कुछ भी सुरक्षित नहीं!
लेकिन सवाल ये है कि चोरी के बाद पुलिस कितनी जल्दी वाहन तक पहुंच रही है?
कितने वाहन बरामद हुए और इन चोरी के पीछे कौन से गिरोह सक्रिय हैं? इन तमाम सवालों के जवाब के लिए हम पहुंचे पुलिस यातायात थाना जहां हमने बात की एडीशनल डीसीपी बसंत कौल से।
उन्होंने बताया कि वाहन चोरी के मामलों की जांच के दौरान टीमें लगातार CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों की मदद से कार्रवाई करती है ली।
लेकिन इस पूरी कार्रवाई के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है— आखिर भोपाल में वाहन चोरी का सिलसिला थम क्यों नहीं रहा? क्या चोरों का कोई संगठित नेटवर्क है? और आम लोगों को वाहन चोरी से बचाने के लिए पुलिस की क्या रणनीति है?
वाहन चोरी के मामलों में पुलिस की कार्रवाई जारी है…
लेकिन भोपाल के लोगों को अब इंतजार है ऐसी कार्रवाई का, जिससे चोरी के बाद वाहन बरामद ही नहीं, बल्कि चोरी की घटनाएं भी कम हों।
