सतना-मैहर में मांग के मुकाबले 27,638 टन खाद की कमी, अब तक 13,675 टन का हुआ वितरण

सतना: खरीफ सीजन के दौरान किसानों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए सतना और मैहर जिले में इस वर्ष कुल 60,642 टन उर्वरक की आवश्यकता आंकी गई है। हालांकि अब तक विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से 33,007 टन खाद की ही उपलब्धता सुनिश्चित हो सकी है, जिससे मांग और उपलब्धता के बीच 27,638 टन का अंतर बना हुआ है।

कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मार्कफेड, सहकारी समितियों, एमपी एग्रो और निजी विक्रेताओं के माध्यम से अब तक जिले में 33,007 टन खाद पहुंच चुकी है। इनमें से लगभग 13,675 टन खाद किसानों को वितरित की जा चुकी है, जबकि वितरण के बाद भी करीब 19,332 टन खाद का स्टॉक उपलब्ध है।

पिछले वर्ष खरीफ सीजन में जिले में कुल 57,856 टन उर्वरकों की पूर्ति की गई थी। इसमें 7,534 टन डीएपी एवं टीएसपी, 6,056 टन एसएसपी, 31,977 टन यूरिया तथा 75 टन एमओपी शामिल था।

जिला विपणन अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में किसानों की मांग के अनुरूप उर्वरकों की आपूर्ति लगातार की जा रही है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार धीरे धीरे खाद की खेप जिले में पहुंच रही है ।

Next Post

मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में आज सतना मंडी में व्यापारियों का प्रदर्शन, नीलामी रहेगी बंद

Tue Jun 23 , 2026
सतना: कृषि उपज मंडी शुल्क में की गई वृद्धि के विरोध में मंगलवार, 23 जून 2026 को सतना कृषि उपज मंडी में गल्ला एवं तिलहन व्यापारी संघ द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। मध्यप्रदेश सकल अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ के आह्वान पर आयोजित इस विरोध कार्यक्रम के तहत व्यापारी मंडी की […]

You May Like