मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में आज सतना मंडी में व्यापारियों का प्रदर्शन, नीलामी रहेगी बंद

सतना: कृषि उपज मंडी शुल्क में की गई वृद्धि के विरोध में मंगलवार, 23 जून 2026 को सतना कृषि उपज मंडी में गल्ला एवं तिलहन व्यापारी संघ द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। मध्यप्रदेश सकल अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ के आह्वान पर आयोजित इस विरोध कार्यक्रम के तहत व्यापारी मंडी की नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेंगे, जिससे दिनभर कृषि उपजों की नीलामी प्रभावित रहेगी।

व्यापारी संघ के अनुसार राज्य सरकार द्वारा कृषि उपजों पर मंडी शुल्क 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 1.5 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके साथ लागू अन्य प्रभारों को मिलाकर व्यापारियों पर कुल शुल्क का बोझ पहले की तुलना में बढ़ गया है। पहले कुल देय राशि 1.20 रुपये प्रति सौ रुपये थी, जो अब बढ़कर 1.70 रुपये हो गई है। इससे उन्हें प्रति सौ रुपये पर 70 पैसे अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा।

Next Post

समर कैंप के समापन पर बांटे पुरस्कार

Tue Jun 23 , 2026
सीहोर। एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशानुसार आयोजित पुलिस समर कैंप का समापन समारोह पुलिस लाइन में सम्पन्न हुआ. समारोह में प्रतिभागियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नृत्य, गीत एवं नाटक शामिल थे. बच्चों ने कराटे एवं आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को प्रभावित किया. इसके पश्चात […]

You May Like