समर कैंप के समापन पर बांटे पुरस्कार

सीहोर। एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशानुसार आयोजित पुलिस समर कैंप का समापन समारोह पुलिस लाइन में सम्पन्न हुआ.

समारोह में प्रतिभागियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नृत्य, गीत एवं नाटक शामिल थे. बच्चों ने कराटे एवं आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को प्रभावित किया. इसके पश्चात प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया.

समारोह में एएसपी श्रीमती सुनीता रावत, सीएसपी श्रीमती अभिनंदना शर्मा, एसडीओपी श्रीमती पूजा शर्मा, रक्षित निरीक्षक उपेन्द्र यादव, जिला यातायात प्रभारी बृजमोहन धाकड़, सूबेदार प्राची राजपूत, अजय भिरे, राहुल श्रीवास्तव उपस्थित थे. श्रीमती सक्सेना ने कहा कि पुलिस विभाग केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के युवाओं को सशक्त बनाने और उनमें आत्मविश्वास जगाने का कार्य भी करता है.

 

Next Post

जनपद अध्यक्ष के खिलाफ फिर अविश्वास का प्रस्ताव

Tue Jun 23 , 2026
सतना :जिले की जनपद पंचायत रामपुर बाघेलान में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जनपद अध्यक्ष रावेंद्र सिंह छोटू के खिलाफ एक साल के भीतर यह दूसरा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। 25 में से 10 जनपद सदस्यों ने इस संबंध में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस को नोटिस सौंपा […]

You May Like