जबलपुर: संगठन सृजन अभियान के तहत कैंट विधानसभा, गोकलपुर अधारताल ब्लॉक के निर्मल चंद जैन वार्ड में वार्ड कमेटी गठन की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य मिश्रा ने की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजू ठाकुर , शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव रितेश गुप्ता (बंटी) सहित वार्ड के अनेक कांग्रेस साथी उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से नितिन दाहिया को मंडलम/वार्ड कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया, साथ ही वार्ड कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान सभी साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
Next Post
ओडिशा के एससीबी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 मरीजों की मौत
Mon Mar 16 , 2026
भुवनेश्वर, 16 मार्च (वार्ता) ओडिशा में कटक जिले के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में सोमवार को आग लगने की एक दुखद घटना में 10 मरीजों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य मरीज घालय हो गए जिनका वर्तमान में आईसीयू में इलाज चल रहा है। […]

You May Like
-
9 months ago
साड़ी सहित अन्य सामान हुआ चोरी
-
1 year ago
रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की सिर कटी लाश