ओडिशा के एससीबी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 मरीजों की मौत

भुवनेश्वर, 16 मार्च (वार्ता) ओडिशा में कटक जिले के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में सोमवार को आग लगने की एक दुखद घटना में 10 मरीजों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य मरीज घालय हो गए जिनका वर्तमान में आईसीयू में इलाज चल रहा है।

घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मुकेश महालिंग के साथ अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आग लगने के कारणों की न्यायिक जांच के आदेश दिए और मृतकों के परिजनों के लिए 25,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।

श्री मांझी के अनुसार, आग लगने का कारण अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित ट्रॉमा केयर आईसीयू में शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। यह अस्पताल ओडिशा के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में से एक है। जानकारी के अनुसार आग बगल के आईसीयू और वार्ड में भी फैल गई।

घटना के समय, ट्रॉमा केयर आईसीयू में 23 मरीजों का इलाज चल रहा था। इनमें से 10 मरीजों की अस्पताल के अन्य आईसीयू यूनिटों में स्थानांतरित करते समय मौत हो गई जबकि शेष 13 मरीजों को बचा लिया गया और उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही दमकलकर्मी तुरंत अस्पताल पहुंचे और आग पर काबू प्राप्त किया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

 

Next Post

ग्राम-नगर विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण

Mon Mar 16 , 2026
जबलपुर : म.प्र. जन अभियान परिषद् विकासखंड पनागर के अंतर्गत सेक्टर पनागर की नवांकुर संस्था सुनहरा कल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के लिए सेक्टर स्तरीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कला महाविद्यालय पनागर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड समन्वयक श्री भारत […]

You May Like

मनोरंजन