ग्राम-नगर विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण

जबलपुर : म.प्र. जन अभियान परिषद् विकासखंड पनागर के अंतर्गत सेक्टर पनागर की नवांकुर संस्था सुनहरा कल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के लिए सेक्टर स्तरीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कला महाविद्यालय पनागर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड समन्वयक श्री भारत महरोलिया एवं नवांकुर संस्था सेक्टर प्रभारी धर्मेंद्र कुशवाहा की उपस्थिति में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक भारत महरोलिया ने उपस्थित समिति सदस्यों को जन अभियान परिषद की मूल अवधारणा और उद्देश्यों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने समितियों को सशक्त बनाने के लिए साप्ताहिक बैठकों का नियमित आयोजन करने तथा नवांकुर सखियों को पूर्व में प्राप्त पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की बात कही।उन्होंने आदर्श ग्राम निर्माण के लिए योजनाबद्ध तरीके से समग्र ग्राम विकास पर बल देते हुए ग्रामों में जन सूचना केंद्र, संस्कार केंद्र और वाचनालय प्रारंभ करने, प्रस्फुटन वाटिका (नर्सरी) के निर्माण तथा आवश्यक दस्तावेजों के सुव्यवस्थित संधारण की जानकारी भी दी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पारस दाहिया और दीपक दुबे ने भी समितियों के सदस्यों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देते हुए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। वहीं श्री मनोज प्रजापति और श्री शुभम परामर्शदाता ने परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की महत्ता और उपयोगिता के बारे में उपस्थित जनों को बताया।कार्यक्रम का संचालन नवांकुर संस्था सेक्टर पनागर प्रभारी श्री धर्मेंद्र कुशवाहा द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के समापन पर सभी उपस्थित समिति सदस्यों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रस्फुटन समितियों के सदस्य एवं नवांकुर सखियों की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Next Post

नारी एक शक्ति जो निभाती है हर किरदार : न्यायमूर्ति श्री सिंह

Mon Mar 16 , 2026
जबलपुर: अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा विधि क्षेत्र में दिये गये योगदान एवं अधिवक्ता मातृ शक्ति का सम्मान कार्यक्रम और व्याख्यान माला नारी तू नारायणी का आयोजन न्यायमूर्ति एन. कोटिश्रवर सिंह, उच्चतम न्यायालय के मुख्य अतिथ्य में किया गया। इस अवसर […]

You May Like