नारी एक शक्ति जो निभाती है हर किरदार : न्यायमूर्ति श्री सिंह

जबलपुर: अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा विधि क्षेत्र में दिये गये योगदान एवं अधिवक्ता मातृ शक्ति का सम्मान कार्यक्रम और व्याख्यान माला नारी तू नारायणी का आयोजन न्यायमूर्ति एन. कोटिश्रवर सिंह, उच्चतम न्यायालय के मुख्य अतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति श्री सिंह ने कहा कि नारी एक शक्ति है, जो हर किरदार को बखूबी निभाती है। इस मौके पर न्यायमूर्ति विवेक रूसिया, एडमिनिस्ट्रेटिव जज, मप्र उच्च न्यायालय की अध्यक्षता, न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल एवं कृष्णमूर्ति मिश्रा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय जबलपुर के विशिष्ट अतिथ्यि, राधेलाल गुप्ता म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद् जबलपुर, मनीष मिश्रा अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर, डी. के. जैन अध्यक्ष म.प्र. उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ जबलपुर, निखिल तिवारी, सचिव हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन जबलपुर के अतिथ्य में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस कल्चर एण्ड एन्फारर्मेशन कन्वेंसन सेंटर गीता भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम अतिथिगणों को जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के अध्यक्ष मनीष मिश्रा के नृतेत्व में समस्त कार्यकारणी द्वारा मंचासीन कराया गया जिसके बाद अधिवक्ता सावेरी सत्यार्थी द्वारा वंदे मातरम् एवं राष्ट्रीय गान का वाचन किया गया। जिसके बाद अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन अर्चन किया गया।
किया गया सम्मान
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति एन. कोटिश्रवर सिंह का स्वागत जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनीष मिश्रा एवं सचिव ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी द्वारा किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे न्यायमूर्ति विवेक रूसिया का स्वागत म.प्र.उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष डी. के. जैन व सचिव पारितोष त्रिवेदी द्वारा किया गया, विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल का स्वागत हाई कोर्ट एडवोकेट्स बार के सचिव निखिल तिवारी द्वारा किया गया और विशिष्ट अतिथि कृष्ण मूर्ति मिश्रा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय जबलपुर का स्वागत जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर उपाध्यक्ष मनोज तिवारी एवं सह-सचिव मनोज शिवहरे द्वारा किया गया।
दिए गए मोमेंटो
जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर की सम्पूर्ण कार्यकारणी द्वारा उपस्थित अतिथिगणों को मुमेन्टो भेट किये गये है एवं अधिवक्ता सिद्धार्थ गुप्ता को आयोजित कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुमेन्टों भेट किया गया एवं मीमांश दुबे को मध्यप्रदेश सिविल जज 2022 की परीक्षा में चयनित होकर सबसे युवा सिविल जज के रूप में प्रथम प्रयास में ही जबलपुर शहर को गौरविन्त किये जाने पर उपस्थित अतिथिगणों द्वारा आर्शीवाद स्वरूप शॉल श्रीफल भेट किया गया।

Next Post

सोनी सब कलाकारों ने साझा किया गुड़ी पड़वा का महत्व

Mon Mar 16 , 2026
मुंबई, (वार्ता) सोनी सब के कलाकारों ने साझा किया कि गुड़ी पड़वा का त्योहार उनके लिए किस तरह खास है और कौन-सी यादें या परंपराएँ इसे और भी अर्थपूर्ण बनाती हैं। गुड़ी पड़वा का त्योहार खुशियों, परंपरा और नई शुरुआत के वादे के साथ मनाया जाता है। घरों के बाहर […]

You May Like