ग्वालियर: हॉस्पिटल संचालक पर एक व्यक्ति का सिर फोड़ने का आरोप लगा है। कमल सिंह गुर्जर निवासी त्यागी नगर मुरार और उसके साथी प्रशांत सिंह जादौन ने भारत हॉस्पिटल मुरार के संचालक निहाल सिंह यादव, अविनाश सिंह यादव और उसके 9 सहयोगियों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
इस घटना में कमल सिंह गुर्जर का सिर फट गया है। मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने कहा है कि आरोपियों पर जांच करके कार्यवाही की जा रही है।
