शिवपुरी: पुलिस थाना देहात क्षेत्र अंतर्गत झांसी तिराहा पर निवास करने वाले झा परिवार में पारिवारिक विवाद के चलते जेठानी ने अपनी ही छोटी देवरानी के सिर में पत्थर मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने देवरानी की शिकायत पर जेठानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है। बबीता झा पत्नी स्व. अशोक कुमार झा उम्र 44 वर्ष निवासी झांसी तिराहा, शिवपुरी ने बताया कि जब वह जेठ राजेश कुमार झा व उनके पुत्र शुभम झा के साथ पारिवारिक संपत्ति के हिस्सेदारी को लेकर चर्चा कर रही थी कि तभी जेठ राजेश झा व जेठानी कविता झा वाद-विवाद करने लगे और कहने लगे कि तुम ही मेरे लड़के को बहलाकर लड़ाई करवाती हो तब वह इस विवाद से आहत होकर अपने कमरे में चली गई।
जब बबीता अपने कमरे में मौजूद थी, तभी जेठ के लड़के शूुभम झा का फोन आया कि मैं पापा की रिपोर्ट करने थाने आ गया हॅू, तुम भी थाने आ जाओ, तब बबीता अपने पुत्र आयुष के साथ पुलिस थाने खाना खाकर घर के बाहर निकली तो जेठानी कविता झा द्वारा छत से अश्लील गालियां दी गई और पीछे से फरियादी बबीता झा के सिर में पत्थर मारकर घायल कर दिया और खून निकलने लगा। अपने साथ हुई इस मारपीट को लेकर बबीता झा पुलिस थाना देहात पहुंची और जेठानी कविता झा के खिलाफ शिकायत की जिस पर पुलिस ने जेठानी कविता झा के विरूद्ध धारा 296, 115(2), 351(3) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
