बाल आप्टे की जयंती पर सीएम डॉ यादव ने किया नमन, युवाओं के वह आज भी प्रेरणा स्रोत

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संस्थापक सदस्य बलवंत परशुराम आप्टे बाल आप्टे की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि बाल आप्टे ने युवाओं को राष्ट्रसेवा और अनुशासित जीवनशैली के लिए संस्कारित किया।

डॉ. यादव ने अपने संदेश में उल्लेख किया कि बाल आप्टे का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने संगठनात्मक कार्य, राष्ट्रभक्ति और मूल्यनिष्ठ जीवन के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज और देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल आप्टे द्वारा स्थापित विचार और आदर्श आज भी युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

Next Post

आज करो या मरो का मुकाबला

Sun Jan 18 , 2026
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में, सीरीज जीत के लिए दोनों टीमें तैयार। लाइव देखें स्टार स्पोर्ट्स और जियो होटस्टार पर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का फैसला करने वाला मुकाबला रविवार (18 जनवरी) को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम […]

You May Like