केतन हत्याकांड: मुख्यमंत्री ने त्वरित सुनवाई को दी मंजूरी, उज्ज्वल निकम होंगे सरकारी वकील

पुणे, 27 जून (वार्ता) महाराष्ट्र में पुणे के बेहद चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की त्वरित सुनवाई के अनुरोध को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तुरंत स्वीकार करते हुए विधि एवं न्याय विभाग के सचिव को आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये हैं।

अदालत में सरकार का पक्ष मशहूर वकील उज्जवल निकम रखेंगे।

इससे पहले केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने यहां मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात की और अपने बेटे के लिए न्याय की गुहार लगायी। मुख्यमंत्री ने परिवार को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और न्याय सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

इस बीच आरोपी सिया गोयल का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता आशुतोष श्रीवास्तव ने दावा किया कि पुलिस के पास उनके मुवक्किल के खिलाफ कोई आजाद गवाह नहीं है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि मामले को हत्या के रूप में जांचने से पहले शुरुआत में इसे एक दुर्घटना के कारण हुई मौत के रूप में दर्ज किया गया था।

श्रीवास्तव ने तर्क दिया कि भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 23 के तहत पुलिस के सामने दिये गये बयान अदालत में साक्ष्य के रूप में स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की अनुपस्थिति में मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया गया बयान एक अलग कानूनी आधार रखता है। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि भारतीय कानून के तहत किसी भी आरोपी को अपने खिलाफ गवाही देने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है।

लोहागढ़ किले के पास एक खाई में कथित तौर पर धकेले जाने के कारण हुई केतन अग्रवाल की मौत के मामले की जांच जारी है।

Next Post

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले पमाना के दो खिलाड़ियों के बीच हुई झड़प

Sat Jun 27 , 2026
न्यू जर्सी (अमेरिका) 27 जून (वार्ता) इंग्लैंड के साथ शनिवार को होने वाले विश्व कप के अपने आखिरी मुकाबले से पहले पनामा के दो खिलाड़ियों के बीच प्रशिक्षण के दौरान झड़प होने का मामला सामने आया है। मध्य अमेरिकी टीम पनामा अपने पहले दो मैच हारने के बाद टूर्नामेंट से […]

You May Like