न्यू जर्सी (अमेरिका) 27 जून (वार्ता) इंग्लैंड के साथ शनिवार को होने वाले विश्व कप के अपने आखिरी मुकाबले से पहले पनामा के दो खिलाड़ियों के बीच प्रशिक्षण के दौरान झड़प होने का मामला सामने आया है।
मध्य अमेरिकी टीम पनामा अपने पहले दो मैच हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। वे मेटलाइफ स्टेडियम में थॉमस टुचेल की टीम के खिलाफ ग्रुप एल में अपना अभियान समाप्त करेंगे, लेकिन मैच से पहले के प्रशिक्षण सत्र में उनके दो खिलाड़ियों सेसिलियो वाटरमैन और जोस लुइस रोड्रिगेज के बीच झड़प हो गई।
वीडियो में वाटरमैन को रोड्रिगेज को धक्का देते हुए दिखाया गया है और जब वह बहस जारी रखने की कोशिश कर रहा था तो उसके साथियों ने उसे रोक लिया। जिसके बाद टकराव जल्द ही समाप्त हो गया और प्रशिक्षण सत्र जारी रहा।
