सूने घर से जेवरात, नगदी ले गए चोर

जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत भगवती कॉलोनी मेें चोरों ने एक सूने घर का ताला तोडक़र जेवरात और नगदी पार कर दी। पुलिस के मुताबिक श्रीमती अंजना यादव 48 वर्ष निवासी भगवती कालोनी पिपरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि हेल्थ होम केयर तीन पत्ती में काम करती है उसका बेटा सिद्धार्थ यादव बिलहरी अपने काम पर नाईट डयूटी के लिए चला गया था.

घर पर ताला लगाकर अपनी भाभी गुड्डी यादव जो उसके घर के पास नकुल डेयरी के सामने पिपरिया में रहती हैं के घर चल गयी थी घर वापस आयी देखी कि घर के मेन गेट का कुंदा ताला सहित टूटा था कमरों की लाईट जल रही थी अंदर जाकर देखी आलमारी का दरवाजा खुला हुआ एवं सामान बिखरा हुआ था चैक करने पर आलमारी मे रखे सोने का हार, चैन, चांदी की हाफ करधन, एक जोड़ी पायल, 2 चूडी, तथा नगदी 10 हजार रूपये गायब थे।

Next Post

धार्मिक स्थल पर रंग डालने को लेकर भड़का आक्रोश

Fri Mar 28 , 2025
जबलपुर: पाटन में एक धार्मिक स्थल पर रंग डालने को लेकर आक्रोश भड़क गया। मामला थाने तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि एक विशेष समाज के धार्मिक स्थल पर रंग डाला गया है जिसको लेकर मामले की शिकायत थाने में […]

You May Like